12 दिसम्बर का दिन ग्रेगोरी केलेंडर के अनुसार वर्ष का 346 वाँ दिन होता है ( लिप वर्ष में 347 वाँ दिन ) . वर्तमान में चल रहे इस साल में अब 19 दिन शेष रहे है . आज के दिन ही पहला टेस्ट क्रिकेट मैच खेला गया था और इस दिन ही भारत के धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह का जन्म हुआ था . आइये जानते है ऐसी ही कुछ महत्वपूर्ण जानकारियाँ -
12 दिसम्बर को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
- 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी और मुम्बई के आतंक विरोधी दस्ते के प्रमुख रहे हेमंत करकरे का जन्म सन 1954 में हुआ था .
- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कृष्णमचारी श्रीकांत का जन्म सन 1959 में हुआ था .
- तमिल एवं हिन्दी फ़िल्मो के अभिनेता रजनीकांत का जन्म सन 1949 में हुआ था .
- भारत के क्रिकेट खिलाड़ी युवराज सिंह का जन्म सन 1981 में हुआ था .
- स्वतंत्रता सेनानी और हिंदू महासभा के अध्यक्ष बालकृष्ण शिवराम मुंजे का जन्म सन 1872 में हुआ था .
12 दिसम्बर को निधन हुए
- उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी का निधन सन 2012 में हुआ था .
- प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा ख्यातिप्राप्त धारावाहिक 'रामायण' के निर्माता रामानन्द सागर का निधन सन 2005 में हुआ था .
- कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जे.एच पटेल का निधन सन 2000 में हुआ था .
- राष्ट्रकवि के रूप में विख्यात प्रसिद्ध हिन्दी कवि मैथिलीशरण गुप्त का निधन सन 1964 में हुआ था .
- ब्रज के निवासी एक साहित्यकार, नाटककार और संस्कृत के उच्च कोटि के विद्वान राधाचरण गोस्वामी का निधन सन 1925 में हुआ था .
12 दिसम्बर के इतिहास कि महत्वपूर्ण घटनाये
- 2008- प्रशासनिक सुधार आयोग के अध्यक्ष M वीरप्पा मोइली ने सरकारी कर्मचारियों के सेवा निगमों में व्यापक बदलाव की सिफ़ारिश की।
- 2008 - रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
- 2008 - शिवराज सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली ।
- 2007 - पेरु की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति एल्बर्टो फूजीमारो को छ: साल का कारावास व 13,000 डॉलर के जुर्माने की सज़ा सुनाई।
- 2007 - मलेशिया ने तान सेंग सुन को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया।
- 2007 - अमेरिकी संसद ने म्यांमार पर नए प्रतिबन्ध लगाए।
- 2001 - भारत ने नेपाल को दो चीता हैलीकॉप्टर और हथियार दिये।
- 1998 - अमेरिकी सदन की न्यायिक समिति द्वारा राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के ख़िलाफ़ महाभियोग चलाने की मंजूरी मिली.
- 1998 - साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार विजेता अलेक्ज़ेंडर लोल्भनित्भिन रूस के सर्वोच्च सांस्कृतिक पुरस्कार को लेने से इंकार किया।
- 1996 - भारत एवं बांग्लादेश के मध्य गंगाजल के बंटवारे को लेकर 30 वर्षीय संधि पर हस्ताक्षर।
- 1992 - हैदराबाद के हुसैन सागर झील में विशालकाय बुद्ध प्रतिमा स्थापित की गई।
- 1990 - टी. एन. शेषन - मुख्य निर्वाचन आयुक्त हुए।
- 1981 - पेरू के पूर्व प्रतिनिधि जेवियर पेरेज द कुइयार सं.रा. संघ के महासचिव निर्वाचित।
- 1971 - भारतीय संसद द्वारा पूर्व राजाओं को प्रदान की जानी वाली सभी सुविधायें रद्द कर दी गई।
- 1936 - चीन के नेता च्यांग काई शेक ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1917 - फ्रेंच आल्प्स में फ्रांसीसी सेना की ट्रेन के पटरी से उतरने से 543 लोगों की मौत हो गयी।
- 1911 - भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित की गई।
- 1911 - जॉर्ज पंचम और मेरी भारत के सम्राट के रूप में भारत आए।
- 1884 - आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।
- 1822 - अमेरिका द्वारा मेक्सिको को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई।
- 1800 - वाशिंगटन डीसी को अमेरिका की राजधानी बनाया गया।
- 1787 - पेनसिल्वेनिया अमेरिका के संविधान को अंगीकार करने वाला दूसरा प्रांत बना।
No comments:
Post a Comment